- Hindi News
- भारत
- 69 kg gold and 336 kg silver Ganesh idol installed in Mumbai
Ganesh Chaturthi : मुंबई में हुई 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से गणेश प्रतिमा की स्थापना, करोड़ों का बीमा भी

मंगलवार, 19 सितंबर को दुनियाभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) महोत्सव मनाया जाएगा। भारत के महाराष्ट्र में इस पर्व को मनाने का जोशीला अंदाज सभी को पसंद आता है। इसी बीच खबर है कि महाराष्ट्र में गणपति पूजा के लिए जीएसबी सेवा मंडल ने सबसे महंगी गणेश मूर्ति की स्थापना की है।
यह भी पढ़े: Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर 300 सालों बाद बना अद्भुत योग, जानें कब करें मूर्ति स्थापना
प्रतिमा का 360.45करोड़ का बीमा
बता दे जीएसबी सेवा मंडल को मुंबई की सबसे अमीर मंडल के तौर पर पहचाना जाता है। इस बार मंडल ने गणपति पूजा के लिए सोने-चांदी की बारिश कर दी है। 69 किलो सोना और 336 किलो चांदी से इस प्रतिमा को बनाया गया है। साथ ही मंडल ने इस प्रतिमा का 360.45करोड़ का बीमा भी हो चुका है।
यह भी पढ़े: Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी की धूम, बाजार में सजी गजानन की मूर्तियां
सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम
मंडल के एक प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि 'हम सभी गणेश भक्तों का यहां स्वागत करते हैं। इस साल हम 69वां गणेश उत्सव मनाने जा रहे हैं। गणेश की इस प्रतिमा में 36 किलो चांदी और 250ग्राम सोने का पेंडेंट भी बनाया गया है।' प्रतिमा की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किये गए है।
यह भी पढ़े: Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर बन रहा शुभ योग, इन राशियों पर बरसेगी गणेशी जी की असीम कृपा
राम मंदिर के लिए विशेष हवन
उन्होंने बताया कि हम आयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए 20 सितंबर को एक विशेष हवन करने जा रहे है। वही 19 सितम्बर को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भी विशेष हवन मंडल की तरफ से किया जाएगा।






