Friday Shayari in Hindi: शुक्रवार सप्ताह का छठा दिन जिसे शुक्र देवता का दिन भी कहा गया है। साथ ही शुक्रवार को माता लक्ष्मी जी का दिन भी मानते हैं। लक्ष्मी देवी धन की देवी है, जिनकी कृपा से लोगों को समृद्धि, धन, सौभाग्य और सुख की प्राप्ति होती है। शुक्रवार के दिन ये खास शायरी (Friday Shayari in Hindi) अपने यारों-रिश्तेदारों को जरूर भेजे। हमारी डेली शायरी सीरीज को भी आप शेयर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Daily Shayari in Hindi: दिन की शुरुआत करें इन 5 शायरी के साथ, मौज हो जाएगी!
शुक्रवार की शायरी
1
बाद गुरु के आता है ये,
दिल में उमंग जगाता है ये।
कर लो आज ही वीकेंड की तैयारी,
शुक्रवार को दिल गाता है ये।।
2
लक्ष्मीजी हम से हो राज़ी,
न रहे अब कोई नाराज़ी।
सच करेंगे सपने सारे,
लगा देंगे जान की बाज़ी।
3
दौलत और शौहरत खूब मिलेगी,
अंधेरे में तुम को धूप मिलेगी।
ना रहेंगे कोई दुख दर्द बाकी,
मंजिल एक दिन ज़रूर मिलेगी।।
यह भी पढ़ें Daily Wazifa in Hindi: पैसे की बारिश होने लगेगी, अगर ये वजीफा पढ़ लिया तो!
4
शुक्र है कि शुक्रवार है आज,
दिल ये मेरा तैयार है आज।
क्यूं रहूं मैं उदास यहां पर,
संग मेरे जब यार है साथ।।
5
जुमे के दिन जमकर जियो तुम,
जिंदगी की सारी खुशियां पियो तुम।
नहीं जाएगा कछ भी तो साथ,
बात यही है के खुलकर जियो तुम।।