जयपुर। Holi Muhurat 2024 : हर साल की तरफ इसबार भी होली आने वाली है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन चैत्र प्रतिपदा को होली खेली जाती है। लेकिन इस बार होली की तारीख (Holi Date 2024) और होली मुहूर्त 2024 (Holi Muhurat 2024) को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है। क्योंकि कोई होली 2024 की तारीख को ई 24 मार्च तो कोई 25 मार्च को बता रहा है। ऐसे में आइए हिंदू पंचांग के अनुसार जानते हैं कि इसबार होली की सही तारीख और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Holi Dahan Muhurat 2024) क्या है।
होली 2024 की तारीख क्या है? (Holi 2024 Kab Hai)
हिंदू पंचांग के अनुसार, होली 2024 फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होकर 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक है। इस वजह से होलिका दहन 24 मार्च रविवार को है। जबकि रंग वाली होली यानि धुलंडी 25 मार्च को है।
यह भी पढ़ें: RSS Holi Geet : राजस्थानी भाषा में जारी हुआ ये गीत गाकर झूम उठेगा आपका भी तन-मन
होलिका दहन का मुहूर्त (Holika Dahan Muhurt)
इस बार होलिका दहन 2024 सोमवार, 25 मार्च को है। हालिका दहन शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 33 मिनट से 7 बजकर 53 मिनट तक भद्रा पुंछ में है। इस वजह से होलिका दहन का मुहूर्त रात 11 बजकर 12 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 07 मिनट तक रहने वाला है।
होलिका दहन पूजा विधि (Holika Dahan Puja Vidhi)
फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन से पहले उसकी विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र पहने जाते हैं। शाम को होलिका दहन के स्थान पर पूजा की थाल लेकर जाते हैं और पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठा जाता है। इसके बाद होलिका को उपले से बनी माला अर्पित की जाती है। फिर रोली, अक्षत, फल, फूल, माला, हल्दी, मूंग, गुड़, गुलाल, रंग, सतनाजा, गेहूं की बालियां, गन्ना और चना आदि चढ़ाए जाते हैं। फिर होलिका पर एक कलावा बांधते हुए 5 या 7 बार परिक्रमा की जाती है। अंत में जल चढ़ाकर होलिका सुख-संपन्नता की प्रार्थना की जाती है। शाम को होलिका दहन के समय अग्नि में जौ या अक्षत अर्पित किए जाते हैं। साथ ही नई फसल भी होलिका में चढ़ाकर भूनी जाती है। भुने हुए अनाज को लोग घर लाया जाता है और प्रसाद के रूप में उसे वितरित करके खाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Holi ka Danda 2024: डांडा लगने के बाद भी होंगे शुभ काम, जानें इसकी वजह
होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan on Holi 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा हे। यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण सोमवार, 25 मार्च को होली के दिन लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक है। इसका मतलब चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की है।