• Jaipur
  • Sep, Wed 27, 2023
Add-Header
Join Whatsapp Channel Join Telegram Channel
  • गहलोत सरकार BJP के घेरे में
  • CM गहलोत ने दोषियों को सजा देने के दिए निर्देश

प्रतापगढ़। एक तरफ देश चांद और सूर्य पर पहुंच रहा है वहीं राजस्थान में महिलाओं के साथ दुराचार के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें केंद्र सरकार की गलती है या राजस्थान की कांग्रेस सरकार की। या फिर बेसिक एजुकेशन ही
लोग भूल गए हैं। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक बार फिर महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने की घटना ने झकझोर करके रख दिया है। एक पति ने अपनी पत्नी को ही निर्वस्त्र कर गांव की सड़कों पर घुमाया। इस घटना
पर अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। 

यह भी पढ़े: India vs Pakistan Asia Cup 2023: चार साल वनडे में भारत-पाक की भिड़ंत आज, जानें किसका पलड़ा है भारी

गहलोत सरकार BJP के घेरे में

हैवानियत की इस घटना के सामने आने के बाद बीजेपी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजस्थान की कांग्रेस सरकार से जवाब मांगा है। इसके साथ ही सतीश पूनिया ने पोस्ट के जरिए अपराधियों को सख्त सजा देने की भी मांग की है। इतना ही नहीं सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर तंज कसा कि वो कुर्सी के लालच में फंसे है और महिलाओं की अस्मत बचाने के बजाय अपनी कुर्सी को बचाने में व्यस्त है। 

यह भी पढ़े: ED Action: राजस्थान में ED ने बढ़ाई टेंशन, एक महीने में चार कारवाई को अंजाम दे कर चढ़ाया सियासी पारा

CM गहलोत ने दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे डालने के दिए निर्देश

प्रतापगढ़ जिले में आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो देखने के बाद किसी की भी रूंह कांप उठेगी। अपराधियों के हौंसले इतने बुंलद हो रहे हैं कि वो बिना किसी भय के एक के बाद एक इस तरह की हैवानियत की घटना को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा के गहलोत सरकार पर सवाल खड़े करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। गहलोत ने इस मामले पर पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।

यह भी पढ़े: Aditya L1 Mission: कितने दिनों में सूर्य तक पहुंचेगा भारत का अंतरिक्ष यान? जानें किस तरह करेगा काम

बता दें कि सोशल मीडिया पर आदिवासी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही है। यह मामला प्रतापगढ़ जिले के धरियावद कस्बे के पहाड़ा गांव का है। एक पति और उसके घरवालों ने गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया और उसके साथ मारपीट की। खबरों के मुताबिक महिला का किसी के साथ प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। 

Home Right Banner

राशिफल

पॉजिटिव- अनुकूल समय है। इस अच्छे समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज परिस्थितियां... पूरा पढ़ें

पॉजिटिव- रुके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं, इसलिए एकाग्रता से उन पर कार्य करें। इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। आप जो... पूरा पढ़ें

पॉजिटिव - फरवरी से अच्छा समय शुरू हो सकता है। मार्च सामान्य रहेगा, इसके बाद अप्रैल से दिसंबर तक समय बहुत अच्छा रहेगा। परिस्थितियों में सुखद... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का... पूरा पढ़ें