- Hindi News
- स्थानीय
- Constable reached woman's house after celebrating independence in Dausa, made her a victim of lust
दौसा में आजादी का जश्न मना कर कांस्टेबल पहुंचा महिला के घर, बनाया हवस का शिकार

- खाकी पर लगा दाग!
- रक्षक ही बना भक्षक
दौसा। प्रदेश में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे आए दिन दुष्कर्म की वारदात सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला दौसा से सामने आया है जहां रक्षक ही भक्षक बन गया। आजादी का जश्न मना एक कांस्टेबल महिला के घर पहुंचा जहां कांस्टेबल ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले कांस्टेबल को ग्रामीणों ने बंधक बना कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस के द्वारा मामले में जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े: हनुमान बेनीवाल पर बरसे हमीद मेवाती, बताया कैसे जीते थे चुनाव
पुलिस ने कि निलंबन की कार्रवाई
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की पीड़ित महिला की और से मामला दर्ज करवाने के बाद मामले में कार्यवाही करते हुए मामले मे फरार चल रहे गुर्जर तथा बसवा के एसएचओ को निलंबित कर दिया है। सीओ इश्चर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया महेश गुर्जर ने 30 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला के द्वारा शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया।
यह भी पढ़े: छात्राओं ने प्रतियोगिता में हाथों में रचाई मेहंदी, जानिए कौन—कौन रहा विनर
पुलिस जुटी जांच में
पुलिस ने बताया की कांस्टेबल को खाट से बांध कर पड़ोसियों तथा परिवार के सदस्यों ने कांस्टेबल की धुनाई कर दी। मामले की सूचना के बाद बसवा थाने से एक टीम मौके पर पहुंची और गुर्जर को अपने साथ ले गई। गुर्जर को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल के बाद पुलिस ने गुर्जर को जाने दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना तब हुई जब महिला घर पर अकेली थी। विवाहित महिला की सास तथा पति किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान आरोपी कांस्टेबल महिला के घर पहुंचा और महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।







