- Hindi News
- स्थानीय
- Daya Drishti Foundation organizes Ashirwad religious tour with seniors
वरिष्ठजनों के साथ दया दृष्टि फाउंडेशन ने किया आशीर्वाद धार्मिक यात्रा का आयोजन

दया दृष्टि फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक दिवसीय धार्मिक यात्रा आशीर्वाद का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड
64 ग्रेटर पार्षद राजू अग्रवाल और संगम सामाजिक विकास संस्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा में 50 लोगों को ए सी बस से सालासर बालाजी, सालासर गौशाला और खाटू श्याम मंदिरों के दर्शन करवाए गए।
रूस की धोखेबाजी के कारण 7 साल बाद लॉन्च हुआ चंद्रयान, अब मुहं लटका कर चुप बैठा
यात्रा की शुरुआत दया दृष्टि फाउंडेशन के प्रमुख संरक्षक व क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल गुप्ता और वार्ड 64 के पार्षद राजू अग्रवाल ने की फ्लैग ऑफ करके की गई।
Chandrayaan 3 live : चंद्रयान 3 से जुड़े हर सवाल का जवाब, पढ़ें ये चौंकाने वाली बातें
सालासर बालाजी मंदिर दर्शन और भोजन प्रसादी के बाद रवि शंकर पुजारी ने संचालित गौशाला में गौ सेवा व गौ पूजा करवाई। सभी ने यात्रा का भरपूर आनंद लिया। पूरा रास्ता भजन, डांस और खाना-पीना रहा। सुबह 7 बजे से रात 9.30 बजे तक सभी ने पूरा आनंद लिया।
चंद्रयान-3 के चारों ओर क्यों है सुनहरा आवरण
दया दृष्टि फाउंडेशन की फाउंडर डायरेक्टर्स पूनम खंगारोत, शिखा शर्मा व अलका चैधरी ने संस्था के आगामी कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य कॉर्डिनेटर नटवर लाल शर्मा, कॉर्डिनेटर आर के शर्मा व शंकर सिंह खंगारोत ने सभी व्यवस्थाओं को संभाला। संगम सामाजिक विकास संस्था की ममता बेनीवाल व हरेंद्र सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया।







