• Jaipur
  • Sep, Sat 30, 2023
Add-Header
Join Whatsapp Channel Join Telegram Channel
  • डूंगरपुर की दीपिका इरफान हैदर के साथ फरार
  • बीमारी का बहाना बनाकर हुई फरार
  • कुवैत ले जाकर कराया धर्म परिवर्तन
  • आभूषण और नगदी लेकर फरार

जयपुर : राजस्थान के अलवर से प्रेमी के लिए भाग कर पाकिस्तान गई अंजू के बाद अब डूंगरपुर से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर 2 बच्चों की मां एक समुदाय विशेष के युवक के साथ कुवैत भाग गई। खबर है कि आरोपी युवक ने दीपिका नाम की इस महिला का ब्रेन वॉश कर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। इस महिला की बुर्का पहने हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह फोटो जब घरवालों तक पहुंची, तब उन्हें इस मामले की जानकारी लगी। यह खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने डूंगरपुर के कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : टोंक के मालपुरा में कांवड़ यात्रा को लेकर विवाद, बैरिकेड्स लगाकर कांवड़ियों को रोका

बीमारी का बहाना बनाकर हुई फरार (Dungarpur Dipika run away with lover Irfan Haider)
आपको बता दें कि यह चौंकाने वाला मामला डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस मामले को लेकर गत 15 जुलाई को पीड़ित पति मुकेश ने पुलिस थाने में अपनी पत्नी दीपिका (35) की गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसमें मुकेश बताया कि उसके 13 साल की एक बेटी और 8 साल का बेटा है। पति ने बताया कि वह मुंबई में नौकरी करता है। हाल ही में 10 जुलाई को उसकी पत्नी तबीयत खराब बताकर गुजरात के खेडब्रह्मा (साबरकांठा) चली गई। मुकेश ने कहा कि उसकी पत्नी अक्सर अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर वहां आती जाती रहती थी। उसके बाद उसकी पत्नी घर नहीं लौटी और फिर उसकी कोई जानकारी नहीं लगी।

यह भी पढ़ें : 15 अगस्त 1947 को जयपुर में जलाए गए थे घी के दीपक, बड़ी चौपड़ पर ऐसे फहराया गया था तिरंगा

बुर्का पहने फोटो वायरल
मुकेश ने बताया कि 12 अगस्त को उसकी दीपिका से मोबाइल फोन पर बात हुई थी जिसमें उसने खुद को हॉस्पिटल में भर्ती होना बताया। लेकिन 13 अगस्त को दीपिका ने व्हाट्सएप कॉल करके मुकेश से कहा कि आप मेरे से परेशान रहते हैं। इसलिए मैं बाहर आ गई हूं। फोन पर ऐसा सुनने के बाद मुकेश परेशान हो गया और वह डूंगरपुर आ गया। इस बीच बुर्का पहने हुई एक युवक के साथ उसकी पत्नी की फोटो वायरल हुई। इस फोटो में उसकी पत्नी के साथ इरफान हैदर नाम का युवक दिखाई दे रहा है। जो नवाज नगर (हिम्मतनगर) गुजरात का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : जयपुर की सबसे अनोखी जगह, जहां आज भी सत्ता पक्ष व विपक्ष फहराता है अलग-अलग दिशाओं में तिरंगा

कुवैत ले जाकर कराया धर्म परिवर्तन
पीड़ित का कहना है कि आरोपी युवक इरफान उसकी पत्नी को भगाकर कुवैत ले गया। वहां उसने उसका ब्रेनवाश कर उसका धर्म परिवर्तन करवाया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवक इरफान ने अपना असली नाम, धर्म, पता छुपाते हुए दीपिका को झांसे में लिया। आरोपी युवक शादीशुदा होने के बावजूद भी उसकी पत्नी को भगा कर ले गया।

यह भी पढ़ें : जयपुर की बड़ी चौपड़ फिर बनी अनूठी सियासत की साक्षी, सत्ता पक्ष व विपक्ष ने फहराया झंडा

आभूषण और नगदी लेकर फरार
दीपिका के पति मुकेश ने बताया कि उसकी पत्नी भागने से पहले घर से 12 तोला से अधिक सोने के जेवर और 2 लाख 35 हजार रुपए कैश लेकर भाग गई। इधर चितरी थाना प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि पीड़ित पति ने पहले महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। लेकिन अब महिला के कुवैत जाने का नया खुलासा हुआ है। इस मामले को लेकर पुलिस लव जिहाद के आरोपों को लेकर मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Home Right Banner

राशिफल

पॉजिटिव- अनुकूल समय है। इस अच्छे समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज परिस्थितियां... पूरा पढ़ें

पॉजिटिव- रुके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं, इसलिए एकाग्रता से उन पर कार्य करें। इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। आप जो... पूरा पढ़ें

पॉजिटिव - फरवरी से अच्छा समय शुरू हो सकता है। मार्च सामान्य रहेगा, इसके बाद अप्रैल से दिसंबर तक समय बहुत अच्छा रहेगा। परिस्थितियों में सुखद... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का... पूरा पढ़ें