Holi Vastu Tips 2024 : हिन्दू परम्परा में किसी भी त्योहार को बड़े ही चाव से मनाया जाता है। चाहे फिर वो आगामी त्योहार होली ही क्यूं ना हो। हम त्योहारों के बहाने घर में ऐसी नई-नई वस्तुओं को भी घर में लाते हैं जिनसे बारह मास घर में सुख शांति बने रहे। लेकिन इसी के साथ हम कई बार अनदेखी में ऐसी भी चीजें घर में ले आते हैं जिनको घर में लाना अशुभ माना जाता है। आज आपको इसी की जानकारी दे रहें हैं कि आपको इस होली पर अपने घर में क्या नहीं लेकर आना।
यह भी पढ़ें: Shekhawati Holi 2024 : शेखावाटी के मंडावा में जमने लगा होली का रंग, हर साल आते हैं इस देश के सैलानी
कई बार जानें अनजानें में हम ऐसी चीजों को घर ले आते हैं जिनका वास्तु के अनुसार घर (Holi Vastu Tips 2024) में वास अच्छा नहीं होता है। इसीलिए इसके बारे में आपको ये जानकारी जरुर होनी चाहिए कि आपको किन चीजों को घर के अन्दर नहीं लेकर आना है।
होली पर इन चीजों से रखें परहेज
इस होली पर आप अपने रिश्तेदारों के पूराने जूते और पूराने कपड़ों को बिल्कुल भी घर पर ना लेकर आएं। कई बार हम अपने दोस्तों से भी उनके पूरानी जींस,शर्ट आदि ले लेते हैं जिसका वास्तु के अनुसार घर पर लाना अशुभ माना जाता है। इसी तरह से आप घर में कांच के टूटी चीजों को भी घर में ना लेकर आएं। सस्ती चीजों के चक्कर में हम कभी कभी अपना भी हर्जाना कर लेते हैं। इसीलिए हमें ये नहीं करना चाहिए। साथ ही आपको कोई काली चीजों को दान करें तो उन वस्तुओं को भी आप अपने घर पर बिल्कुल ना लेकर आएं। छत पर टूटी हुई चीजों (Holi Vastu Tips 2024) का वास होना भी वास्तु की दृष्टि के अनुसार बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें: Shekhawati Holi 2024 : शेखावाटी की गींदड़ और गेर की परम्परा है इतने साल पुरानी,जानकर रह जाएंगे हैरान
वास्तुशास्त्र मान्यता
वास्तु विज्ञान और वास्तु शास्त्र के अनुसार ऊपर लिखी हुई चीजों से परहेज करना ही हमारे परिवार के लिए बेहतर होता है। साथ ही इन चीजों को घर पर लाना भी किसी बड़े अपशकुन से कम नहीं है। होली या फिर किसी भी त्योहार पर इस तरह की चीजों को बिल्कुल भी ना खरीदें। हमारे यहां वास्तु की बहुत अधिक मान्यता है इसीलिए ऐसी अशुभ घटनाओं और अशुभ चीजों से बिल्कुल दूर रहें।