• Jaipur
  • Sep, Thu 21, 2023
Add-Header
Join Whatsapp Group Join Telegram Group

रक्षा बंधन भाई बहन के प्यार को सैलीब्रेट करने वाला त्योहार है। इस दिन बहनें सजधज कर भाई की कलाई पर प्यार से राखी बांधती है।इस साल यह त्योहार रक्षा बंधन 30 और 31 अगस्त को मनाया जाने वाला है। तो तैयारी तो बनती ही है। इसके लिए बहनें हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगवाती हैं। आज हम जयपुर शहर के ऐसे ही स्पाॅट के बारे में आपको बताने वाले हैं, जहां जाकर आप भी अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी सजा सकती हैं। शहर के हर इलाके में ऐसी जगहें हैं जहां हर त्योहार से पहले लड़कियों और महिलाओं की भीड़ देखने को मिलती है। जहां जाकर वे कम पैसों में खूबसूरत मेहंदी रचवा सकती हैं। 

रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के बीच प्यार भरे बंधन को हाथों पर सजाने के लिए लगाएं ये बेस्ट डिजाइन

हर तरह की मेहंदी के अलग हैं रेट (Jaipur City Mehdi Spots)
जयपुर शहर के हर इलाके में मेहंदी लगाने वालों के स्पाॅट बने हुए हैं। ये स्पाॅट या तो कुछ खास जगहें हैं या फिर एरिया के माॅल। जहां पर हर डिजाइन के अनुसार ही उनकी रेट भी ली जाती हैं। मेहंदी लगाने में लगाने में लगने वाला समय नहीं मिलने पर यहां वो आसानी से पसंद की मेहंदी लगवा सकती हैं। 

Raksha Bandhan 2023: राखी पर CM गहलोत का बहनों को तोहफा, फ्री रोड़वेज यात्रा का किया ऐलान

अब जानते हैं उन जगहों के इलाकों के बारे में जो शहर के अलग अलग हिस्सों में हैं। जहां आप अपने घर के नजदीक जाकर मेहंदी लगा सकते हैं। 

शहर के मेहंदी स्पाॅट

चार दीवारी- रामनिवास बाग, अल्बर्ट हॉल
आमेर- आमेर महल
जवाहर नगर और राजापार्क- पिंक स्कवायर माॅल
शास्त्री नगर- मेन मार्केट
विद्याधर नगर- नेशनल हेंडलूम
वैशाली नगर- नेशनल हेंडलूम
सांगानेर- मेन मार्केट, कटला
जगतपुरा और मालवीय नगर-जीटी और डब्लूटीपी, जवाहर सर्किल