• Jaipur
  • Dec, Wed 06, 2023
Add-Header
Join Whatsapp Channel Join Telegram Channel

दूध से किया मां का अभिषेक

राजस्थान की लोक देवी जीण माता का लक्खी मेला चैत्र नवरात्रे केे साथ ही बुधवार से शुरू हो गया। सर्व प्रथम दूध से मां का अभिषेक किया गया। इसके साथ ही चांदी के वर्क की पोशाक पहनाकर मां का श्रृंगार किया गया। मुंबई के सिंदूर से मां का तिलक किया गया। इस बार भक्त मां को शराब और पशु बलि नहीं चढ़ा सकेंगे। सात रंग की 20 पोशाक भी मां को धारण कराई गई। माता के दर्शन करने के लिए राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से भक्त पहुंचे हैं। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, आरती का समय रोज सुबह 9 बजे और शाम को 6:45 बजे रहेगा। मेले में इस बार 100 सीसीटीवी लगाए गए हैं। मेले की हर गतिविधि पर इसके माध्यम से नजर रखी जा रही है। एसडीएम प्रतिभा वर्मा ने मंगलवार शाम को मेला परिसर का जायजा लिया था।  मेले में होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर है। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा से निगरानी की जा रही है। 

जीण माता धाम में 9 दिन तक चलेगा मेला
जीण माता धाम में 9 दिन तक मेला चलेगा। अगले 9 दिनों तक जीणधाम के बाजार में रौनक बनी रहेगी। जीण माता सेवा संघ की ओर से 121 मीटर लंबी चुनरी पहनाई गई। इस बार मेले में 55 अस्थायी दुकानें जगाई जाएंगी। इनकी बोली लगाई गई थी। इससे मंदिर ट्रस्ट को 40 लाख रुपए से ज्यादा की आय हुई है। सरपंच सुभाष शेषमा और ग्राम सेवक सुभाषचंद मिठारवाल ने बताया कि एक नंबर की दुकान करीब चार लाख में बिकी है। मेले के दौरान दुकानदारों को अवैध अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसा जो भी व्यापारी करेगा, उसका दुकान आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। प्रशासन ने पांच टैंकर व पानी की बोतलों की व्यवस्था की है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न आए।

50 से अधिक पुलिसकर्मी सादी वर्दी में रहेंगे तैनात

मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी 800 पुलिसकर्मियों पर है। इसमें 50 से अधिक पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात हैं। मेले की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। इस साल 30 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी मंदिर परिसर में की गई है। 

शराब और पशु बलि पर रहेगी रोक
जीण माता मेले के दौरान शराब और पशु बलि पर सख्ती से रोक रहेगी। इसके साथ ही डीजे पर भी रोक है। रेवासा-जीण माता-बाजोर मार्ग पर डीजे बजाते पकड़े जाने पर प्रशासन को जब्ती का आदेश दिया गया है। पशु बलि पर पुलिस पूरी तरह से निगरानी रखेगी। इसके अतिरिक्त 10 फीट से ऊंचा निशान लेकर श्रद्धालु मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि श्रद्वालुओं काे किसी भी प्रकार की काेई अव्यवस्था न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

राशिफल

पॉजिटिव- अनुकूल समय है। इस अच्छे समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज परिस्थितियां... पूरा पढ़ें

पॉजिटिव- रुके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं, इसलिए एकाग्रता से उन पर कार्य करें। इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। आप जो... पूरा पढ़ें

पॉजिटिव - फरवरी से अच्छा समय शुरू हो सकता है। मार्च सामान्य रहेगा, इसके बाद अप्रैल से दिसंबर तक समय बहुत अच्छा रहेगा। परिस्थितियों में सुखद... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का... पूरा पढ़ें