• Jaipur
  • Sep, Wed 27, 2023
Add-Header
Join Whatsapp Channel Join Telegram Channel
  • सलूंबर के जिला अस्पताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म
  • प्रसव के दौरान हुआ खुलासा

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए जिलों का धमाका तो कर दिया लेकिन प्रदेश में अपराधों पर लगाम लगाने में फिलहाल सफल नहीं हो पा रहे हैं। नए जिले बनने से जनता खुश है लेकिन इनकी शुरुआत दुष्कर्म जैसे मामलों से होगी यह प्रदेश के लिए बड़ी शर्मनाक बात है। उदयपुर के सलूंबर को भी नया जिला बनाया गया है। यहां से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और मां बनने का केस सामने आया है। 

प्रसव के समय हुआ खुलासा

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का यह मामला बड़ा ही हैरान कर देने वाला है। सुनकर आपको भी आश्चर्य होगा कि जिला अस्पताल में नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म हुआ। वहीं पुलिस इस पर कार्रवाई करने की बजाय लगातार इस मामले को दबाती रही। खबरों के मुताबिक यह मामला 6 जून 2023 का बताया जा रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग ने जिला हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। प्रसव के दौरान डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा को जब पता चला कि नाबालिग अविवाहित है तो उन्होनें तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने नाबालिग के बयान लिए, लेकिन माता-पिता ने बदनामी के डर से केस दर्ज नहीं कराया।

यह भी पढ़े - राजस्थान यूनिवर्सिटी में पहले ट्रांसजेंडर को मिला एडमिशन, छात्रसंघ चुनाव लड़ने की तैयारी

तांत्रिक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

6 जुलाई को नाबालिग के नाना और नानी थाने में पहुंचे। उन्होनें इस बारे में जानकारी दी। जांच में पता चला कि खेरवाड़ा का लक्ष्मण मोगिया तांत्रिक बनकर अस्मिता लूट रहा था। वह सलूंबर के ही एक सरकारी कार्यालय के सामने बने आवास में रहता है। उसने तंत्र विद्याओं से नाबालिग की बीमारी ठीक करने झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग के मजिस्ट्रेट के सामने आरोपियो के नाम बताने के बाद रोहित औऱ हरीश को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथ ही एक नाबालिग को डिटेन भी किया। 

यह भी पढ़े - मिसमैनेजमेंट का फ्यूजन बना आराधना म्यूजिकल ग्रुप का फ्यूजन 1 कार्यक्रम

पीड़िता की पुत्री की होगी डीएनए जांच

पुलिस ने पीड़िता के 164 के बयान कराए। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने अस्पताल परिसर में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। वहीं इस मामले में उदयपुर एसपी भुवन भूषण यादव का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। चारों आरोपियों सहित पीड़िता की पुत्री का डीएनए जांच के लिए भेजा है, जिसकी रिपोर्ट 1 महीने बाद आएगी। सलूम्बर जिला अस्पताल के पीएमओ तरुण मेघवंशी ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्हें इस बारे में 2 दिन पहले ही पता चला है। जानकारी लेने के बाद उचित संज्ञान लिया जाएगा।
 
Home Right Banner

राशिफल

पॉजिटिव- अनुकूल समय है। इस अच्छे समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज परिस्थितियां... पूरा पढ़ें

पॉजिटिव- रुके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं, इसलिए एकाग्रता से उन पर कार्य करें। इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। आप जो... पूरा पढ़ें

पॉजिटिव - फरवरी से अच्छा समय शुरू हो सकता है। मार्च सामान्य रहेगा, इसके बाद अप्रैल से दिसंबर तक समय बहुत अच्छा रहेगा। परिस्थितियों में सुखद... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का... पूरा पढ़ें