जयपुर। Navratri 2024 : नवरात्रि के दौरान मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। इस दौरान लोग अपने शहर से दूर के मंदिरों में भी जाना पसंद करते हैं, क्योंकि ऐसा करने से पूजा अर्चना होने के साथ ही घूमना फिरना भी हो जाता है। हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस दुनिया में एक मंदिर ऐसा भी है जिसमें जाने वाले लोग कभी जिंदा वापस नहीं लौटते। यह मंदिर मुस्लिम देश तुर्की के अंदर है जिसकी सच्चाई जानकर हर कोई हैरान रह जाता है।
इस मंदिर में जाने वाले नहीं लौटते वापस
यूरोप और एशिया को जोड़ने वाले देश तुर्की के इस मंदिर के अंदर जाने के बाद लोग वापस जिंदा नहीं लौटते। यह रहस्यमयी मंदिर तुर्की के हिएरापोलिस शहर में स्थित है। इस मंदिर एकबार जो भी कोई जाता है तो वो वापस जिंदा नहीं लौटता। ऐसा माना जाता है कि इस जगह पर देवताओं का प्रकोप है जिसकी वजह से ऐसा होता है।
यह भी पढ़ें : Navratri Color : नवरात्रि में इन रंगों के कपड़े पहनकर करें माता की पूजा, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद
प्रकोप की वजह से मर जाते हैं लोग
मुस्लिम देश तुर्की देश के हिएरापोलिस शहर में मौजूद इस मंदिर में के लिए लोग कहते है कि देवता के प्रकोप के कारण यहां जाते ही लोग मर जाते हैं। हालांकि, दुनिया में कई ऐसी वैज्ञानिक प्रक्रियाएं होती हैं जिनको अंधविश्वास दे दिया जाता है।
मंदिर को नरक का द्वार कहा जाता है
हिएरापोलिस शहर में मौजूद इस मंदिर के बारे मे लोगों का कहना है कि देवता के प्रकोप की वजह से यहां जाने वाले लोग मर जाते हैं। इसी वजह से इस मंदिर को नरक का द्वार भी कहा जाता है। इस वजह से लोग इस मंदिर में जाने से डरते हैं। इस मंदिर को लेकर प्राचीन यूनानी भूगोलवेत्ता स्ट्रैबो ने कहा था कि ये एक खतरनाक स्थल है जिसके अंदर जाते है लोग मर जाते हैं।
दी जाती थी धार्मिक बलि
कहा जाता है कि स्ट्रैबो ने इस गुफा जैसे दिखने वाले इस मंदिर में एकबार गौरैयां को छोड़ा था जिसके बाद कुछ ही समय में वो चिड़ियां मर गई। इस घटना को भी लोगों ने देवताओं का प्रकोप माना था। हालांकि, अब वैज्ञानिकों ने इस मंदिर का रहस्य खोल दिया है। माना जाता है कि इस मंदिर में धार्मिक बलि दी जाती थी क्योंकि जब यहां पर खुदाई की गई तो यहां पर पक्षियों और जानवरों के कंकाल मिले।
यह भी पढ़ें : Navratri Dress For Women : महिलाओं के लिए ये हैं बेस्ट नवरात्रि ड्रेस, दिखेंगी बेहद खूबसूरत
रसायनिक प्रक्रिया है मौत का कारण
इस मंदिर को लेकर फ्रांसेस्को डीएंड्रिया ने कहा कि यहां जाने वाले जीवों के मरने का कारण देवाताओं का प्रकोप नहीं बल्कि रसायनिक प्रक्रिया है। उन्होंने यहां पर होने वाली मौतों के पीछे के कारणों का खुलासा करते हुए कहा कि इस गुफा में धरती के अंदर से खतरनाक कार्बन डाइऑकिसाइड गैस निकलती है इस कारण यहां जो भी जाता है उसकी इस घातक गैस की वजह से मौत हो जाती है।