Delusional Love Disorder: इन दिनों चीन में एक 20-वर्षीय यूनिवर्सिटी स्टूडेंट की काफी चर्चा हो रही है। ईस्टर्न चाइना के जियांग्सू प्रोविंस में सेकंड ईयर के इस स्टूडेंट को अपने क्लास की सभी लड़कियों से प्रेम हो गया है। उसने न केवल सभी गर्ल्स को प्रपोज कर दिया वरन उन पर जमकर पैसा भी लुटाने लगा। स्टूडेंट का नाम लियू बताया गया है।
क्या है पूरा मामला
इसी वर्ष फरवरी में यह मामला सामने आया था। लियू को लगता था कि वह यूनिवर्सिटी का सबसे हैंडसम लड़का है और सभी लड़कियां उसे पसंद करती हैं। ऐसा अनुभव होते ही उसने सभी लड़कियों को प्रपोज भी करना शुरू कर दिया। वह जब चाहता तभी किसी भी लड़की के पास फूल और दूसरे गिफ्ट्स लेकर प्रपोज करने पहुंच जाता।
यह भी पढ़ें: क्यूआर कोड से स्कैन होगा पति, सड़कों पर इंडियन पति की तलाश कर रही ये लड़की, Video देख लग गई लाइन
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार उसने हर लड़की को प्रपोज किया था। हालांकि सभी लड़कियों ने उसे मना कर दिया। लेकिन इसे भी उसने पॉजिटिव अर्थ में लेते हुए माना कि लड़कियां शर्मिली होती हैं, इसीलिए उन्होंने सीधे नहीं कहा। ऐसे में उसने यही मानना शुरू कर दिया कि सभी लड़कियां उसे पसंद करती हैं।
धीरे-धीरे उसके स्वभाव में भी परिवर्तन आने लगा। उसके अंदर मूड स्विंग्स होने लगे। वह अक्सर अपनी क्लास में अबसेंट रहता और जमकर बिना वजह पैसा लुटाता। आखिर में उसने डॉक्टर से कंसल्ट किया। तब उसे अपनी इस हालत की असली वजह पता चली। लगातार कुछ समय तक साइकोथैरेपी और दवाएं लेने के बाद उसकी हालत में काफी सुधार आ चुका है।
यह भी पढ़ें: Funny jokes in Hindi: गुस्सैल पत्नी को सुनाएं ये मजेदार चुटकुले,पलभर में गुस्सा हो जाएगा छूमंतर
लाखों में किसी एक को होती है यह बीमारी
लियू का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि फरवरी-मार्च के दौरान मौसम बदलता है। इस दौरान शरीर में एंडोक्राइन हार्मोन में फ्लकचुएशन होने लगता है जिसकी वजह से दिमाग असामान्य गतिविधियां करने लगता है। इस हार्मोन की गड़बड़ी होने पर आदमी में बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट आ जाता है, वह बहुत ज्यादा बात करने लगता है और कई बार उसमें शारीरिक संबंध बनाने की जबरदस्त इच्छा होने लगती है। अगर मामला ज्यादा बिगड़ जाए तो ऐसा व्यक्ति दूसरों पर हमला भी कर सकता है।
डॉक्टर ने बताया कि कुछ लोगों में फरवरी-मार्च के दौरान मौसम बदलने से एंडोक्राइन हार्मोन में दिक्कत आने लगती है। इसकी वजह से वे बहुत ज्यादा एनर्जेटिक और हायरपरएक्टिव महसूस करने लगते हैं। इस बीमारी को Delusional Love Disorder कहा जाता है। डॉक्टरों के अनुसार साइकोथैरेपी और दवाओं से इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है।