Dubai Beggars Ramadan : पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिससे सारी दुनिया परेशान है। रमजान के महीने में पाकिस्तान के लोगों ने दुबई में नाक कटवा दी है। गगनचुंबी इमारतों वाले दुबई शहर में दुनिया के तमाम मुल्कों से लोग काम करने जाते हैं। लेकिन पाकिस्तानी यहां काम करने नहीं बल्कि भीख मांगने जाते हैं। रमजान के महीने में दुबई पुलिस ने इन Beggars के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हालांकि पाकिस्तानी दुबई में मजबूरी में भीख मांगने (Dubai Pakistani Beggars Ramadan) नहीं जाते हैं, बल्कि ये सब पूरा एक साजिश यानी गिरोह और रैकेट के तहत हो रहा है। दुबई में रमजान के महीने में हर जगह पाकिस्तानी भिखारी नजर आते हैं। ऐसे में दुबई के शेखों का जीना दूभर हो रखा है। पाकिस्तानी भिखारियों के खिलाफ दुबई सरकार (Dubai Beggars Ramadan) ने क्या एक्शन लिया है वही हम जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: UAE Eid Al Fitr Holiday : इस मुस्लिम देश ने की ईद पर बड़ी घोषणा, दुबई में रहने वाले भारतीय ध्यान दें
पाकिस्तानी भिखारियों की खैर नहीं
(Dubai Beggars Ramadan)
(Dubai Beggars Ramadan)
दुबई पुलिस ने एक अभियान चलाकर इस बार रमजान में अब तक पाकिस्तान के 202 भिखारियों (Dubai Beggars Ramadan) को गिरफ्तार कर लिया है। इन Pakistani भिखारियों में 112 मर्द और 90 महिलाएं हैं। दुबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ब्रिगेडियर अली सलेम अल शम्सी ने बताया है कि इन पकड़े गए भिखारियों में ज्यादातर भिखारी यात्री वीजा पर यूएई पहुंचे हैं। ये भिखारी दुबई के शेखों की रहमदिली का फायदा उठाकर उन्हें झूठी कहानियां सुनाकर पैसा ऐंठ लेते हैं।
वीजा देकर दुबई भेजे जाते हैं भिखारी
पाकिस्तानी लोग दुबई में बकायदा ट्यूरिस्ट वीजा लेकर रमजान में भीख (Dubai Pakistani Beggars Ramadan) मांगने आते हैं। पाकिस्तान से बड़े बड़े गिरोह इनको वीजा देकर दुबई भीख मांगने के लिए भेजते हैं। दुबई में पवित्र रमजान के महीने में इस बार भिखारियों की संख्या हद से ज्यादा बढ़ गई तो आखिरकार दुबई पुलिस को इन भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाना पड़ा। इन Beggars को दुबई में 1 लाख दिरहम जुर्माना या छह महीने की जेल होगी।
पाकिस्तान की नाक कट गई
पाकिस्तानी मीडिया कह रहा है कि दुबई में पकड़े गए भिखारियों (Dubai Pakistani Beggars Ramadan) की वजह से पाकिस्तान की नाक कट गई है। पाकिस्तानी यूट्यूबर खुद कह रहे है कि पाकिस्तान के लोग दुनिया में जहां जाते हैं, वहीं पर बदनामी कराते हैं। पाकिस्तानियों ने ये भी कहा है कि हमें पड़ोसी मुल्क इंडिया से सीख लेनी चाहिए। कभी इंडिया के बारे में नहीं सुनाई देता कि उनके यहां के किसी बंदे ने दूसरे देश में जाकर बदनामी कराई हो। ऐसे लोगों को अल्लाह भी माफ नहीं करेगा।
दुबई में भीख मांगने पर क्या है सजा ?
दुबई में भीख मांगने (Dubai Pakistani Beggars Ramadan) को बड़े अपराध की श्रेणी में डाला गया है। दुबई पुलिस की माने तो लोकल बंदे को भीख मांगते पकड़े जाने पर कम से कम 5000 दिरहम का जुर्माना और तीन महीने तक की जेल की सजा हो सकती है। वहीं दूसरे देशों के भिखारियों के लिए कम से कम 1 लाख दिरहम का जुर्माना और 6 महीने की सजा का प्रावधान दुबई के कानून में है।