• Jaipur
  • Dec, Mon 04, 2023
Add-Header
Join Whatsapp Channel Join Telegram Channel

जयपुर। Matthew Zakrzewski नाम के एक शख्स को 707 साल की सजा दी गई है। इस शख्स ने अमेरिका के कैलिफॉर्निया में नाबालिग बच्चों के साथ गलत हरकत की थी। सामने आया है कि इस मैथ्यू जाक्रजेवस्की नाम का यह शख्स मेल नैनी के रूप में कार्य करता था। इसी वजह से कई सारे लोगों ने उसको अपने बच्चों की देखरेख के लिए लगाया हुआ था। इस वजह से उसने 16 नाबालिग बच्चों को अपनी हवश का शिकार डाला। इन बच्चों की उम्र 2 से 12 साल तक है। यह शख्स बच्चों को गंदे वीडियो दिखाने साथ ही उनके साथ गंदी हरकत करने समेत 34 तरह के अपराधों में संलिप्त पाया गया है।

Matthew Zakrzewski बना मॉनस्टर नैनी

मैथ्यू जाक्रजेवस्की है को पीड़ित बच्चों के परिवार मॉनस्टर नैनी कहकर पुकार रहे हैं। मैथ्यू के इस कृत्य के ​लिए पीड़ितो बच्चों के परिवारों ने उसको मौत की सजा देने की मांग की। उनके मुताबिक मैथ्यू ने उनके बच्चों का बचपन खराब कर दिया। मामले की सुनवाई कर रहे ओरेंज काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी टॉड स्पाइजर ने कहा है कि मैथ्यू ने इन बच्चों से उनका बचपन छीना है। उन्होंने यह भी कहा कि ये बच्चे कभी उन लोगों को नहीं सकेंगे जो ये बनना चाहते थे। क्योंकि, इस दरिंदे ने उनसे का बचपन छीना है लिया, जो ईश्वर के वेश में इनकी जिंदगी में आया था।

Matthew Zakrzewski ने ऐसे बच्चों को बनाया शिकार

मैथ्यू खुद को ऑरिजनल बेबी सिटर बताता था और बेबी सिटिंग, मार्गदर्शक, छुट्टियों और रात के समय बेबी सिटिंग जैसी सर्विस बच्चों को दिया करता था। उसको कैलिफॉर्निया के लोगों ने अपने बच्चों की देखभाल के लिए हायर किया था। आपको बता दें कि मैथ्यू को साल 2014 से 2019 के बीच किए गए इन कृत्यों के लिए दोषी ठहराया गया है। इन बच्चों की उम्र 2 साल से 12 साल तक है।

Matthew Zakrzewski को 34 मामलों में पाया गया दोषी

बच्चों को अपनी हवश का शिकार बनाने वाले मैथ्यू जाक्रजेवस्की को 34 मामलों में दोषी पाया गया है। इनमें बच्चों के साथ गंदी हरकतें करने के साथ ही पोर्नोग्राफी के मामले भी शामिल हैं। इन 34 मामलों में से 27 मामले 14 साल से कम उम्र के नाबालिग बच्चों के साथ जबरदस्ती शारीरिक एक्टीविटी करने, 10 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ ओरल कोपूलेशन के 2 केस और 1 मामला चाइल्ड पोर्नोग्राफी का है। वहीं, 1 मामला नाबालिग के साथ सैक्सुअल एक्टिविटी का है।

यह भी पढ़े: ठंड में भारी छूट में खरीदे Warm Slippers, ये हैं आकर्षक ऑफर

Matthew Zakrzewski ऐसे आया शिकंजे में

मैथ्यू ने वर्ष 2014 से 2019 के दौरान कई बच्चों को अपना शिकार बनाया, लेकिन उस पर शिकंजा तब कसा गया जब 1 पीड़ित बच्चे के परिवार ने उसकी शिकायत की। उनका आरोप था कि मैथ्यू उनके 8 साल के बच्चे के साथ गलत हरकतें करता था। यह बात मई 2019 की है। इसके बाद 17 मई, 2019 को मैथ्यू को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। फिर पुलिस ने जांच शुरू की और वीडियो के जरिए पता लगाने की कोशिश कि क्या और बच्चे भी उसके शिकार बने हैं। उसके बाद उसकी सारी हरकतें सामने आ गई। इसमें पता चला कि वो पिछले 5 सालों से यह काम कर रहा था और कई बच्चों को शिकार बना चुका था। इसी को लेकर मैथ्यू पर 34 केस बने और सभी में उसको दोषी पाया गया।

राशिफल

पॉजिटिव- अनुकूल समय है। इस अच्छे समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज परिस्थितियां... पूरा पढ़ें

पॉजिटिव- रुके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं, इसलिए एकाग्रता से उन पर कार्य करें। इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। आप जो... पूरा पढ़ें

पॉजिटिव - फरवरी से अच्छा समय शुरू हो सकता है। मार्च सामान्य रहेगा, इसके बाद अप्रैल से दिसंबर तक समय बहुत अच्छा रहेगा। परिस्थितियों में सुखद... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का... पूरा पढ़ें