Taliban News: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने एक नया फरमान जारी कर दुनिया भर के लोगों को हैरानी में डाल दिया है। तालिबान ने अपने नए फरमान में जिंदा लोगों और जानवरों की फोटो खींचना बैन कर दिया है। विशेषकर सरकारी सेवा में कार्यरत सभी अफसर और कर्मचारियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है।
तालिबान ने नए आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिंदा लोगों की तस्वीरें खींचने स उन्हें बहुत नुकसान पहुंचता है। जबकि निर्जीव वस्तुओं की फोटो लेने में कम नुकसान होता है। इसलिए सभी सरकारी आयोजनों तथा मीटिंग्स में फोटोज नहीं ली जा सकेंगी। तालिबान ने अपने इस फैसले (Taliban News) के पीछे इस्लाम का भी हवाला दिया है। आदेश नहीं मानने पर जेल की सजा भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: घड़ियाल और मगरमच्छ लड़ेंगे World War! जानें अमेरिका ने क्यों की भारत से यह मांग
इस्लामिक आर्ट में मना है जानवरों और मानवों के चित्र बनाना
तालिबान ने कहा है कि इस्लाम के अनुसार इंसानों और जानवरों के चित्र नहीं बनाए जाने चाहिए। इसीलिए तस्वीरें खींचने का निषेध किया गया है। हालांकि यह निर्णय केवल सरकारी अधिकारियों पर ही लागू होगा, आम लोगों तथा मीडिया से जुड़े लोगों को इस नियम से बाहर रखा गया है। यह अलग बात है कि दूसरे देशों के प्रतिनिधियों के साथ ली गई फोटोज को तालिबान के अधिकारी खुद शेयर करते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन से युद्ध में रूस से भारी चूक! वायुसेना ने अपने ही देश के शहर पर गिरा दिया बम
Taliban News पिछली सरकार के समय भी रोक लगा दी थी तालिबान ने
तालिबान ने अपने पहले शासनकाल 1996 से 2001 के दौरान भी जिंदा लोगों की तस्वीरें लेने तथा उनके वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाई थी। उस समय भी आतंकी संगठन ने इस्लाम का ही हवाला दिया था। इसके अलावा भी कई अजीबोगरीब निर्णय लिए गए हैं। अब फिर से तालिबान की सरकार आने पर भी ऐसे ही निर्णय लागू किए जा रहे हैं।