• Jaipur
  • Dec, Wed 06, 2023
Add-Header
Join Whatsapp Channel Join Telegram Channel

जयपुर। मारिया ब्रानयास मोरेरा अब दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला हैं। मारिया की उम्र इस समय 115 साल हो चुकी हैं। इसी के साथ ही वो धरती पर सबसे अधिक उम्र की जीवित इंसान भी हैं। इसके पहले फ्रांस के Lucile Randon के नाम यह रिकॉर्ड था। उनका निधन 118 साल की उम्र में हुआ था। 19 जनवरी 2023 को मोरेरा की उम्र 115 साल 321 दिन थी। 4 मार्च 1907 को कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्‍को में उनका जन्म हुआ था। इसके एक साल पहले उनके पैरेंट्स स्‍पेन से यहां आए थे। फिर 8 साल बाद María Branyas Morera ने दोबारा स्‍पेन लौटने का फैसला किया। वे कैटेलोनियो में रहने लगे। मोरेरा का स्‍वास्‍थ्‍य बिल्‍कुल अच्‍छा है। ट्विटर पर भी वह एक्‍ट‍िव रहती हैं।

बेटी की मदद से ट्विटर पर बात
मारिया अक्‍सर बेटी की मदद से ट्विटर पर बात करती हैं। अपनी लंबी उम्र के लिए वह कई चीजों को कारण बताती हैं। इनमें शांति, परिवार और दोस्‍तों के साथ अच्‍छे कनेक्‍शन, प्रकृति के साथ संपर्क, भावनात्मक स्थिरता, चिंतामुक्‍त जीवन, पछतावा न होना, ढेर सारी सकारात्‍मकता और नकारात्‍मक लोगों से दूरी शामिल हैं। वह कहती हैं कि इन सबके अलावा भाग्‍य का साथ देना भी जरूरी है।

पहले व‍िश्‍व युद्ध में अमेरिका पहुंचा था परिवार
पहले विश्‍व युद्ध के समय मारिया का परिवार अमेरिका से स्‍पेन पहुंचा था। यात्रा में उनके पिता का निधन हो गया था। भाइयों के साथ खेलते हुए शिप पर मारिया गिर गई थीं। इससे उन्‍हें एक कान से सुनाई देना बंद हो गया था। 1915 में वे बार्सिलोना पहुंचे थे। सिर्फ यही नहीं उन्‍होंने स्‍पैनिश सिविल वॉर भी देखी। यह 1936 में हुई थी। तब वह 29 साल की थीं।

कोरोना का भी मुकाबला किया
दो विश्‍व युद्ध, स्‍पैनिश सिविल वॉर और स्‍पेन की फ्लू महामारी से गुजरने के बाद मारिया ने 2020 में कोरोना का भी मुकाबला किया। 113वां जन्‍मदिन मनाने के कुछ ही हफ्तों बाद उन्‍हें वायरस ने संक्रमित कर दिया था। किस्‍मत से कुछ दिनों के भीतर वह इससे पूरी तरह से रिकवर कर गईं।

इतना बड़ा है परिवार
मारिया के 3 बच्‍चे, 11 पोते-पोती और 13 परपोते-पोतियां हैं। उनके पति जोन मोरेट डॉक्‍टर थे। दोनों की शादी 1931 में हुई थी। उनकी शादी का एक किस्‍सा भी बड़ा अजीब है। जिस प्रीस्‍ट को उनकी शादी करानी थी, चंद घंटों पहले ही उनका निधन हो गया था। एक सदी में उन्‍होंने टेक्‍नोलॉजी के बदलाव को भी देखा है। ट्विटर पर अपनी बातें शेयर करने के अलावा वह वॉयस टेक्‍स्‍ट का भी इस्‍तेमाल करती हैं। इसके जरिये वह परिवार के साथ संपर्क में बनी रहती हैं।
 
राशिफल

पॉजिटिव- अनुकूल समय है। इस अच्छे समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज परिस्थितियां... पूरा पढ़ें

पॉजिटिव- रुके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं, इसलिए एकाग्रता से उन पर कार्य करें। इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। आप जो... पूरा पढ़ें

पॉजिटिव - फरवरी से अच्छा समय शुरू हो सकता है। मार्च सामान्य रहेगा, इसके बाद अप्रैल से दिसंबर तक समय बहुत अच्छा रहेगा। परिस्थितियों में सुखद... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का... पूरा पढ़ें

सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का... पूरा पढ़ें