Aaj Ka Panchang 10 April 2024: बुधवार 10 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया-तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन दूसरा नवरात्रा भी है। सूर्योदय सुबह 6.08 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.49 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 7.00 बजे तथा चंद्रास्त का समय 8.46 बजे रहेगा।
दिन में भरणी और कृतिका नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा दिन भर मेष राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सायं 5.32 बजे तक मां गौरी के साथ एवं उसके बाद सभा में रहेगा। अग्नि का वास पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: मोमबत्ती जलाते समय 7 बार बोलें यह मंत्र, मन की हर चाहत होगी पूरी
पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)
पूरे दिन प्रीति नामक शुभ योग बन रहा है। सुबह 3.05 बजे से 6.07 बजे तक रवि योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। अमृतकाल का समय रात्रि 10.42 बजे से 12.10 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण कल अभिजीत मुहूर्त मान्य नहीं होगा। सुबह 6.08 बजे से 9.18 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.53 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.14 बजे से 6.49 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.13 बजे से 11.03 बजे तक शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)
दोपहर 12.28 बजे से 2.03 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 7.43 बजे से 9.18 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.03 बजे से 12.54 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उपाय (Jyotish Ke Upay)
बुधवार का दिन गणेशजी का प्रिय दिन बताया गया है। इस दिन दूसरा नवरात्रा होने से देवी आराधना भी होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग होने के कारण इस दिन जो भी साधनाएं की जाएंगी, वे तुरंत ही शुभ लाभ प्रदान करेंगी और देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप भी इस दिन अपने ईष्ट की आराधना और उपासना कर सकते हैं।