14 April Ka Itihas : देश-दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल के दिन (14 April Ka Itihas) कई ऐतिहासिक घटनाएं हुई हैं। यही वह दिन है जब देश के संविधान निर्माता डा. भीम आंबेडकर ने जन्म लिया था। और आज ही के दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मार हत्या कर दी गई थी। देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा हम आपको बता रहे हैं। इतिहास की जानकारी होना बहुत जरूरी है
यह भी पढ़ें: 13 अप्रैल को ही हुई थी खालसा पंथ की स्थापना, अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग में चलाई गोलियां, जानिए और क्या हुआ
14 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं
(14 April Ka Itihas)
(14 April Ka Itihas)
1995 – यूक्रैन में मौजूद चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा।
1999 – मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में 6 साल की सज़ा।
2000 – रूस की संसद ने अमेरिका और रूस के बीच ‘स्टार्ट-2’ परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
2002 – अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमे का सामना कर रहे सर्बियाई नेता की मौत।
2003 – इजराईल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत।
2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने का ऐलान किया।
2005 – भारत और अमेरिका ने अपने-अपने एयर स्पेस को एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
2006 – चीन में पहला बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू हुआ।
2008 – यूपी सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की।
2010 – पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफान में 123 लोगों की मौत।
2011- राष्ट्रीय सुरक्षा सूचकांक (एनएसआई) द्वारा किए सर्वेक्षण में भारत को दुनिया का पांचवा सर्वाधिक शक्तिशाली देश माना गया।
यह भी पढ़ें: 14 अप्रैल के दिन संविधान के जनक बीआर अंबेडकर समेत इन 24 लोगों का हुआ जन्म, देखें पूरी लिस्ट
14 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
1862 – प्रभाशंकर पाटनी – गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।
1891 – डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब – भारत के संविधान निर्माता।
1907 – पूरन चन्द जोशी – स्वतंत्रता सेनानी।
1919 – शमशाद बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका।
1920 – गवरी देवी – राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।
1922 – अली अकबर ख़ाँ – मशहूर भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।
1940 – अवतार एनगिल – कवि एवं साहित्यकार।
1954 – ललिता वकील – हिमाचल प्रदेश की शिल्पकार व सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
1957 – के. सिवन – भारत के अन्तरिक्ष वैज्ञानिक हैं।
14 अप्रैल को हुए निधन
2022 – मंजू सिंह – हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और एक अच्छी प्रोड्यूसर थीं।
2017 – गिरीश चन्द्र सक्सेना – जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे।
1859 – जमशेद जी जीजाभाई, अपने बिजनेस से अत्यंत धनी बने, दानवीर थे।
1950 – रमण महर्षि – बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।
1962 – मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, भारत के महान इंजीनियर अभियन्ता एवं राजनयिक।
1963 – राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार।
1986 – नितिन बोस – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।
14 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती
अग्निशमन दिवस
