जयपुर। जयपुर जिला परिषद और पंचायत समितियों के पुनर्गठन का जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसके मुताबिक जयपुर जिला परिषद में अब वार्डों की संख्या 51 से बढ़ाकर 57 किए जा सकते हैं। नई पंचायत समितियां बनने के बाद हुई कुल 21 पंचायत समितियों में 381 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं।
जयपुर जिले का पुनर्गठन होने के बाद कोटपूतली और विराटनगर जयपुर से बाहर हो गए। फिर भी जयपुर जिला परिषद में इस बार वार्डों की संख्या बढ़ाई जा रही है। यहां 57 वार्ड बनाने का प्रस्ताव तैयार करके आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। इधर पंचायत समितियों का पुनर्गठन का काम पूरा होने के बाद अब वार्डों का निर्धारण कर प्रारूप तैयार किया गया है। सबसे ज्यादा 25-25 वार्ड बस्सी, चौमूं और शाहपुरा पंचायत समितियों में प्रस्तावित हैं। फागी, दूदू, सांगानेर, माधोराजपुरा, झोटवाड़ा, कोटखावदा, तूंगा, रामपुरा डाबरी और जालसू में 15-15 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैंं। किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, गोविंदगढ़, आंधी में 19-19, जमवारामगढ़ में 23, आमेर में 21, सांभरलेक, चाकसू और मौजमाबाद में 17-17 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं।
पुनर्गठन: जयपुर जिला परिषद और पंचायत समितियों में बढ़ेंगे वार्ड
