Flop Bollywood Actresses: हिंदी सिनेमा ने किसी को आसमान की बुलंदियों पर पहुंचा दिया तो किसी को गुमनामी के अंधेरे में डुबा दिया। मायानगरी मुंबई में बसा हिंदी सिनेमा न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के दर्शकों को एंटरटेन करता रहा हैं। हिंदी सिनेमा के कई ऐसे चेहरे हैं, जो अपने करियर के शुरूआती समय में कुछ बड़ी हिट देकर स्टार बन गए। इन्हीं में कुछ ऐसे हैं, जो आज भी हिट बने हुए है और कुछ ऐसे हैं, जो अब हिट के लिए तरस रहे हैं। यहां हम Bollywood Cinema की चार उन अभिनेत्रियों की बात करेंगे, जिन्हें फैंस पसंद तो करते है लेकिन उनकी फ़िल्में हिट नहीं हो पा रही हैं।
कंगना रनौत
(Kangana Ranaut)
(Kangana Ranaut)
36 वर्षीय अभिनेत्री कंगना रनौत हिंदी सिनेमा की उम्दा कलाकारा हैं। वह उन चुनिंदा एक्ट्रेस में शामिल है, जिन्होंने अपने दम पर फिल्मों को हिट करवाया हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह एक हिट फिल्म के लिए तरस चुकी हैं। पिछली साल उनकी रिलीज़ हुई फिल्म ‘तेजस’ भी बुरी तरह फ्लॉप रही थी। उनकी अंतिम हिट फिल्म साल 2015 में आई तनु वेड्स मनु (Tanu Weds Manu) ही थी। इसके बाद से ही कंगना ने कोई हिट या सुपरहिट फिल्म नहीं दी हैं।
परिणीति चोपड़ा
(Parineeti Chopra)
(Parineeti Chopra)
35 वर्षीय अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम बनाया हैं। हाल ही में उन्होंने आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा संग विवाह किया था। इसके बाद वह फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन शादी से पहले भी वह कई दिनों से हिट फिल्म की तलाश कर रही हैं। उनकी पिछले साल रिलीज़ हुई अंतिम फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ बुरी तरह फ्लॉप रही थी। उनकी आखिरी हिट फिल्म 2019 में ‘केसरी’ थी।
यह भी पढ़े: Jai Hanuman Movie में हनुमान बनेंगे KGF स्टार यश! जानिए क्या हैं लेटेस्ट अपडेट
सोनाक्षी सिन्हा
(Sonakshi Sinha)
(Sonakshi Sinha)
36 वर्षीय सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान संग फिल्म ‘दबंग’ से करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से वह पॉपुलर हो गई थी। इसके बाद भी उनकी कई हिट फ़िल्में रही। लेकिन साल 2019 में आई दबंग 3 उनकी आखिरी हिट फिल्म थी। इसके बाद वह कोई भी हिट-सुपरहिट नहीं दे पाई हैं।
यह भी पढ़े: Pushpa Part 3: पुष्पा 3 में दिखेगा अल्लू अर्जुन का धांसू अवतार, नहीं झुकेगा साला
जैकलीन फर्नांडिस
(Jacqueline Fernandez)
(Jacqueline Fernandez)
38 वर्षीय एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। लंबे समय से एक हिट फिल्म के लिए वह तरस चुकी हैं। ठग सुकेश के साथ धोखाधड़ी मामले में नाम सामने आने के बाद उनका करियर भी बेपटरी हो गया हैं। आखिरी बार वह फिल्म ‘सर्कस’ में दिखाई दी थी, जो फ्लॉप रही। बीते छह वर्षों में वह एक भी हिट फिल्म नहीं दे सकी हैं। साल 2017 में आई उनकी फिल्म जुड़वा 2 बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी।