जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोर्चों का भी गठन कर दिया। सोमवार को अध्यक्ष राठौड़ ने पार्टी के सात में से छह मोर्चों के अध्यक्षों की सूची जारी की। महिला मोर्चा पर निर्णय बाकी है। मोर्चा अध्यक्ष में दो जाट, एक अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति, एक अल्पसंख्यक और एक ओबीसी वर्ग को मौका दिया है।
एबीवीपी से आने वाले शंकर गौरा को भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा में हामिद खान मेवाती को फिर से जिम्मेदारी दी है। किसान मोर्चे की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को दी गई है। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चे का पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल को अध्यक्ष बनाया है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा का विधायक गोपीचंद मीणा अध्यक्ष बनाया है। ओबीसी मोर्चे का महेंद्र कुमावत को अध्यक्ष बनाया।
