जयपुर। विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा को भाजपा की अनुशासन समिति ने नोटिस भेजा है। समिति की बैठक सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ओंकार सिंह लखावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें समिति के समक्ष आधा दर्जन से अधिक मामलों पर सुनवाई हुई। समिति ने विधायक डांगा को नोटिस जारी कर तय समय में पक्ष रखने के निर्देश दिए।
बैठक में समिति सदस्य पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा, विधायक श्रीचंद कृपलानी और सरोज कुमारी उपस्थित रहीं। पूर्व सांसद नारायण पंचारिया ऑनलाइन जुड़े। खींवसर विधायक रेवतराम डांगा के प्रकरण में समिति ने सर्वसम्मति से कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया। डांगा को तय समय में स्पष्टीकरण के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार मामले में भाजपा विधायक डांगा से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जवाब मांगा था। डांगा के जवाब से अध्यक्ष संतुष्ट नहीं थी। ऐसे में अध्यक्ष राठौड़ ने मामले को पार्टी की अनुशासन समिति को सौंप दिया था।
