जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर द्वारा कार्यकर्ता सुनवाई आयोजित की गई। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं, सुझाव एवं परिवाद मंत्री के समक्ष रखे। मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री खींवसर ने बताया कि आज की सुनवाई में करीब 150 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश तबादलों से संबंधित थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सुनवाई जैसे कार्यक्रम सरकार और संगठन के बीच सेतु का कार्य करते हैं और जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं को सामने लाते हैं। कार्यकर्ता सुनवाई में भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा भी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ता सुनवाई में आने वाले परिवादों के निस्तारण के लिए की जा रही है कार्रवाई: खींवसर
1 Min Read
