Bridge Kaise Banta Hai: ट्रैफिक को आसान और सुचारु बनाने के लिए दुनिया भर में अब तक अनगिनत ब्रिज या पुल बन चुके हैं। आज अकेले भारत में ही दर्जनों पुलों को बनाने का काम किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पुल कैसे बनाए जाते हैं।
इस तरह बनाए जाते हैं पुल (Bridge Kaise Banta Hai)
ट्वीटर पर एक यूजर Fascinating ने एक वीडियो शेयर किया है। एक मिनट के इस वीडियो में पुल बनाने की पूरी विधि को विस्तार से प्रेक्टिकल करते हुए बताया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी व्यक्ति आसानी से जान सकता है कि किस तरह सिविल इंजीनियरिंग का प्रयोग करते हुए पुल बनाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Mahua की शराब है रामबाण इलाज, तुरंत कम करती है जोड़ों का दर्द
पहले बनाई जाती हैं स्टील के सरियों से संरचना
पुल बनाने (Bridge Kaise Banta Hai) के लिए पहले निर्धारित दूरी पर पिलर्स खड़े किए जाते हैं। इनके लिए लोहे और कांक्रीट का प्रयोग किया जाता है। इसके बाद जिस तरह हम घरों में कांक्रीट छत डालते हैं, उसी तरह इस अस्थायी ढांची बनाकर उसके जरिए आरसीसी की छत डाली जाती है। बाद में इन सभी को सुव्यवस्थित रूप से जोड़ कर एक पुल का रूप दे दिया जाता है। पूरा वीडियो आप यहां से देख सकते हैं।
A simple demonstration of how bridges are built. pic.twitter.com/sn5hQ8v2bz
— Fascinating (@fasc1nate) February 7, 2024
यह भी पढ़ें: इस पास के बिना Ayodhya में एंट्री नहीं, दर्शन करना है तो अभी बुक करें
नदियों और सागर में अलग तरह से बनाए जाते हैं पुल
यहां बताए गए तरीके से बनने वाले पुल सड़कों तथा खुले मैदान में बनाए जाते हैं। परन्तु यदि पानी जैसे नदी, तालाब या समुद्र में ब्रिज (Bridge Kaise Banta Hai) बनाना हो तो उसके लिए अलग तरह की टेक्नीक अपनाई जाती है। हालांकि वह भी इसी तरह से होती है लेकिन उसमें खंबे बनाने के लिए अलग टेक्नीक का प्रयोग होता है।