- Hindi News
- स्थानीय
- CM Ashok Gehlot statement on One Nation One Election for modi sarkar
CM गहलोत ने शब्दभेदी बाणों से खड़ी कर दी केंद्र सरकार की खाट! One Nation One Election पर दिया जवाब

- गहलोत ने कहा- मुझे आलोचना पसंद है
- राजस्थान के पीछे क्यों पड़े हैं बीजेपी वाले-गहलोत
One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) ने केंद्र सरकार के इरादों पर सवाल खड़े कर दिए है। गहलोत रविवार, 3 सितंबर को राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं (Rajiv Gandhi Gramin Olympic Games) का अवलोकन करने के मौके पर फलौदी (Falaudi News) में थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया।
सीएम गहलोत ने वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर केंद्र सरकार की नीयत को लेकर अपनी मंशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े फैसले में सभी को साथ लेकर चलना जरुरी होता है। इस विषय में पहले तीन बार इलेक्शन कमीशन, लॉ कमीशन, पार्लियामेंट्री कमेटी ने अपनी रिकमंडेशन दी है। सभी के साथ फैसला लेकर उसमें साथ चलना होता है फिर कमेटी बनाते है। तभी लोगो को विश्वास होगा। लेकिन अब देश को केंद्र सरकार की नीयत पर शक हो रहा है।
यह भी पढ़े: महिला पटवारी की नशीली आंखों पर फिदा हुए तहसीलदार, जानिए फिर क्या हुआ?
गहलोत ने कहा- मुझे आलोचना पसंद है
सीएम गहलोत ने कहा लोकतंत्र है, और इसमें जब मेरी कोई आलोचना करता है तो मुझे अच्छा लगता हैं। इसके बाद मै खुद में सुधार करने का प्रयास करता हूं। इससे जनता का ही भला होता है। लेकिन केंद्र सरकार को आलोचना पसंद नहीं है। उनकी नीतियों पर सवाल खड़े करने पर राजद्रोह और देशद्रोह का मुक़दमा लगा दिया जाता है। यही नहीं उन्हें जेल भेज दिया जाता है। सीएम ने केंद्र को लोकतंत्र का मुखौटा पहने फांसीवादी सोच वाली सरकार करार दिया।
यह भी पढ़े: ED RAID: RAS अमिताभ कौशिक के घर मिला कुबेर का खजाना, वेतन सिर्फ 1 रुपया
राजस्थान के पीछे क्यों पड़े हैं बीजेपी वाले-गहलोत
गहलोत ने विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के बड़े नेताओं के राजस्थान दौरे को लेकर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा राजस्थान में सब अच्छा चल रहा है। हम जनता को महंगाई से बचाने का प्रयास कर रहे है। विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ बचा नहीं है। वो इस तरह के आरोप लगाते है, जिन पर हंसी आती है। प्रदेश में कभी नड्डा साहब, कभी राजनाथ, कभी अमित शाह और खुद प्रधानमंत्री भी 6 बार आ चुके है। ये सब राजस्थान के पीछे क्यों पड़े है, यहां इतना अच्छा काम चल रहा है और ये सरकारें भंग करने लग जाते हो। ये लोकतंत्र को खत्म करना चाहते है।







