- Hindi News
- स्थानीय
- Good News! Monsoon will return again in Rajasthan, heavy rain will start from this date
खुशखबरी! राजस्थान में फिर लौटेगा मानसून, इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश

- राजस्थान में मानसून फिर देगा दस्तक
- राजस्थान फिर भीगेगा मानसून की बारिश में
जयपुर। राजस्थान में बारिश का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बदलते रूख के साथ मानसून ने अपनी रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया था। बारिश का दौर थमते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। मानसून का च्रक रूकते ही प्रदेश में बारिश के आसार कम हो गए। शुष्क मौसम के साथ लोगों को गर्मी ने खुब सताया है। राजस्थान में मौसम के मिजाज एक बार फिर बदलते हुए नजर आ रहे है। हालांकी प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने के कारण लागों को गर्मी से राहत मिलने लगी है। बादल तो दिन भर छाए रहते है, लेकिन बारिश देखने को भी नहीं मिलती।
यह भी पढ़े: प्यासे डैम: मानसून की बारिश नहीं बुझा पाई प्यास, पिछले साल ऐसा था हाल
अगस्त में थमा बारिश का चक्र
राजस्थान में जुलाई माह के भितर काफी अच्छी बारिश देखने को मिली थी। लगातार हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। अगस्त का महिना शुरू होते ही बारिश का चक्र थम गया। मानसून की बारिश पर ब्रेक लग गया। बादलों की गरज तो सुनाई दी मगर बारिश की झमाझन नहीं हुई। बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग जयपुर की और से अपडेट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया की मानसून ट्रफ लाइन खिसक कर हिमालय पहाड़ियों की और चली गई है। जिसके कारण मानसून के चक्र पर ब्रेक लग गया था।
यह भी पढ़े: कोटा में छात्र की आत्महत्या का मामला, सीएम गहलोत एक्शन मोड पर, कांग्रेस नेताओं ने कही ये बात
मौसम का फिर बदलेगा मिजाज
सितंबर माह के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है। कई इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग की और से बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सितंबर माह के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके कारण कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। और बारिश होने की भी संभावना है। वहीं सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।







