• Jaipur
  • Sep, Thu 21, 2023
Add-Header
Join Whatsapp Group Join Telegram Group

राजस्थान में 15 अगस्त की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। राजधानी जयपुर के साथ राज्यभर को इस अवसर पर खूबसूरती के साथ सजाया गया है। इस अवसर पर राज्य में एसएमएस स्टेडियम में 15 अगस्त के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यक्रम में तिरंगा फहराएंगे।

साथ ही प्रदेश के कई जिलों में 28 मंत्री राष्ट्रध्वज को सलामी देने पहुंचेगे। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का अंतिम दौर राजस्थान में चल रहा है। इस अवसर पर विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें उप मुख्य सचेतक नागौर में, संभाग मुख्यालय पर संभागीय आयुक्त और जिलों में कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे।

आजादी के पर्व पर भारत-पाक में ठनी! अंजू ने काटा केक तो सीमा हैदर ने कहा पाकिस्तान मुर्दाबाद

 

हर जिले में होंगे कार्यक्रम 
राजस्थान सरकार की ओर से स्वाधीनता दिवस समारोह 2023 के अवसर पर विभिन्न जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। यहां मंत्रियों, राज्य मंत्रियों, उप मुख्य सचेतक आदि उपस्थित होंगे। जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराने का कार्य 28 मंत्रियों को दिया गया है।