जयपुर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के तबादले किए हैं। दिल्ली की प्रतिनियुक्ति से वापिस लौटे सिद्धार्थ महाजन को जयपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार मंजू राजपाल को प्रमुख सचिव कृषि व पंचायती रााज लगाया गया है। साथ ही वें बीज निगम की अध्यक्ष भी होंगी। आनन्दी को सचिव पंजीयक व सहकारिता विभाग, बाबूलाल गोयल को सचिव राज्य मानवाधिकार आयोग और राकेश शर्मा को आयुक्त व संयुक्त सचिव सूचना व जनसम्पर्क विभाग लगाया गया है।
पांच आइएएस के तबादले, प्रतिनियुक्ति से वापिस लौटे सिद्धार्थमहाजन होंगे जेडीसी
