जयपुर। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान के केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव 4 जनवरी 2026 रविवार को ही संपन्न होंगे। हाल के दिनों में कुछ समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों में चुनाव को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों पर विराम लगाते हुए चुनाव अधिकारी जे. पी. विमल ने स्पष्ट किया है कि चुनाव की समस्त प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित की जा रही है। चुनाव अधिकारी ने जानकारी दी कि सभी पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम एवं उनके चुनाव चिह्न विधिवत रूप से घोषित कर दिए गए हैं।
घोषित प्रत्याशी
अध्यक्ष पद
1. नमिता सोलंकी -उगता सूरज
2. प्रशांत मेहरड़ा- छाता
3. सत्यवीर सिंह -तराजू
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद
1. रामेश्वर प्रसाद बैरवा -घड़ी
2. सुनील कुमार बैरवा- स्कूटर
3. संजीव रोलन- हवाई जहाज़
महासचिव पद
1. डॉ. चेतराम रायपुरिया -कार
2. नवतरंग गुसाईवाल-किताब
3. डॉ. बनवारी लाल बैरवा-स्टेथोस्कोप
4. मानसी सांखला – धनुष-बाण
कोषाध्यक्ष पद के लिए दयानंद सक्करवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि पूरे राजस्थान में कुल 90 मतदान बूथ बनाए जा चुके हैं तथा मतदान दलों, आवश्यक सामग्री एवं सभी व्यवस्थाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किए जा सकें।